{"_id":"58bd999c4f1c1b6d43dc433b","slug":"charas-capture-in-sundernagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में 692 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में 692 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फाेटाे
- फोटो : अमर उजाला
नशे का कारोबार करने वालों की धरपकड़ को सुंदरनगर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ताजा मामले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाके के दौरान सुंदरनगर पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार जालंधर निवासी दो युवकों से 692 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को पंजाब रोडवेज की मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस (पीबी12क्यू/9956) को पुंघ में एसआई मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोका।
विज्ञापन
बस में सवारियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने जालंधर के विकास नगर निवासी नीरज कुमार और थाना डिविजन नंबर आठ निवासी अश्वनी कुमार के पास से 692 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुंदरनगर थाने में इस वर्ष अब तक मादक पदार्थों से संबंधित 13 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।