{"_id":"5925bbd64f1c1ba7165363cd","slug":"car-accident-in-bindrabani","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में गिरी कार, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यास में गिरी कार, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Wed, 24 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी से तीन किलोमीटर दूर बिंद्रावणी के समीप बुधवार को एक कार ब्यास नदी में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में सभी छह कार सवार बाल-बाल बचे हैं। घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। हादसे में घायल पर्यटक हरियाणा के रोहतक और सोनीपत जिला के रहने वाले हैं, जो मनाली घूमने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एनएच-21 पर बिंद्रावणी के समीप कार अनियंत्रित होकर सीधे ब्यास नदी में गिर गई, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण कार चालक को नींद आना बताया जा रहा है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने घायलों को नदी से निकाला और जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां सभी उपचारधीन हैं। उधर, ट्रक यूनियन के प्रधान खेम चंद राणा ने कहा कि चालक व अन्य कर्मचारी राहत कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। हादसे के घायलों में हरियाणा सोनीपत जिला के प्रवीण कुमार (चालक), रोहतक के राजीव कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार, नीरज और पवन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन