फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campas Intervew on 24

आईटीआई मंडी में 24 को कैंपस इंटरव्यू

Thu, 18 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 18 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। 24 फरवरी को आईटीआई परिसर मंडी में कार्बन मोबाइल निर्माता कंपनी बेरोजगार युवा-युवतियों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कार्बन मोबाइल निर्माता बसून मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सीधे इंटरव्यू से युवाओ को रोजगार देगी।

विज्ञापन


कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवाओं को कंपनी एक लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज देगी। कंपनी में नौकरी के लिए अनुभवी युवाओं के साथ ही फ्रेशर युवा भी आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के आईटीआई होल्डर युवा इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी मंडी दिनेश कुमार ने कहा कि 18 से 25 वर्ष उम्र के युवा व युवतियां कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 3200 कर्मचारियों को चयनित करने का लक्ष्य आगामी वर्ष तक रखा है। चयनित युवाओं को हिमाचल व अन्य राज्यों में कंपनी की ओर से रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी को कंपनी के अधिकारी साक्षात्कार के माध्यम से युवा-युवतियों का चयन करेंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक, मेकेनिकल, आईटी, कोपा, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, रेडियो व टीवी रिपेयरिंग होल्डर युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं को बायो डाटा व योग्यता व आईडी प्रूफ की फोटो कॉपियां भी साथ लानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed