{"_id":"57cda35c4f1c1b3d3b317885","slug":"boys-died-in-road-accient","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी खाई में गिरी, युवक की मौत
ब्यूरो/ कटौला (मंडी)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पराशर से घर लौट रहा स्कूटी सवार कमांद के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। सोमवार को पुलिस ने खड्ड से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मंडी-कमांद रोड पर कमांद के समीप घोड़ा फार्म के पास एक स्कूटी खाई में गिरी मिली। स्थानीय लोगों ने इसका सूचना कमांद चौकी प्रभारी को चतर सिंह को दी। स्कूटी एचपी 33डी-7317 के अलावा मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने स्कूटी के मालिक को सूचित किया। सोमवार को परिजनों के साथ पुलिस ने खड्ड में स्कूटी सवार की तलाश की। इसी दौरान पुलिस ने खड्ड से युवक का शव बरामद किया। जिसकी पहचान कैहनवाल के सनवाड़ी गांव निवासी पारस (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पारस धार्मिक स्थल पराशर गया हुआ था। उसके साथ गए कुछ लोग पराशर में ही ठहर गए। जबकि, पारस स्कूटी पर सवार होकर रात को ही घर के लिए निकल पड़ा।
कमांद चौकी प्रभारी चतर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।