फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देवदार के 12 स्लीपरों के साथ चार गिरफ्तार

देवदार के 12 स्लीपरों के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
देवदार के 12 स्लीपरों के साथ चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। उपमंडल के जयोग (पगनेटी) में वन विभाग की टीम ने नाका लगाकर एक पिकअप से 12 स्लीपर बरामद किए हैं। अवैध तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। जीप हमीरपुर की बताई जा रही है। देवदार के 12 स्लीपरों की कीमत 1 लाख आंकी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम में फारेस्ट गॉर्ड लाल सिंह पठानिया सहित अन्य कर्मी शामिल थे। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में देवदार की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। नाका लगाने पर जब वह जीप सामने आई तो चालक वन विभाग के कर्मी और अधिकारियों को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। मगर विभाग के अधिकारियों ने तस्करों सहित लकड़ी को अपने कब्जे में कर लिया है। बहरहाल गोहर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चार आरोपियों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed