{"_id":"59f8b3c24f1c1bca678b851c","slug":"81509471170-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने शुरु की ठूंठों की गिनती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने शुरु की ठूंठों की गिनती
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। वनरक्षक होशियार सिंह मौत मामले को सुलझाने के साथ साथ अब सीबीआई की टीम ने अवैध कटान की जांच भी शुरू कर दी है। मंगलवार को सेरीकतांडा बीट में जाकर सीबीआई की टीम ने ठूंठों की गिनती शुरू कर दी है। अवैध कटान का खुलासा होशियार की डायरी से हुआ था। जिसके बाद वन विभाग की संयुक्त टीम ने 200 के करीब पेड़ों के कटान का खुलासा किया था। उधर, अब तक होशियार की मौत और अवैध कटान के मामले में छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कई वन विभाग के अफसर और स्टाफ भी विभाग के रडार पर हैं। होशियार की मौत और अवैध कटान के मामले की जांच करने करसोग पहुंची सीबीआई की टीम ने मंगलवार को पेड़ों के ठूंठों की गिनती शुरू कर दी है। सीबीआई की इस कार्रवाई से वन माफिया और वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए सीबीआई की टीम के साथ पुलिस के दो जवान भी साथ में हैं। वन में अवैध कटान के मामले में सीबीआई की टीम पुलिस व विभाग से रिकार्ड भी ले सकती है। वहीं टीम ने केस से जुड़े अहम घटनाक्रम को जांचने के लिए अभी तक किसी भी परिजन या स्थानीय लोगों से पूछताछ नहीं की है। अभी तक टीम घटनास्थल पर जाकर वन रक्षक मौत प्रकरण को समझने की कोशिश कर रही है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने उस पेड़ का मुआयना किया जिस पर वन रक्षक का शव उलटा लटका हुआ था। वहीं, परिजन व क्षेत्र के लोग वनरक्षक मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए टीम से कई उम्मीदें लगाए हुए हैं। परिजनों का कहना है कि कई माह पहले हुई इस घटना से अब तक भी पर्दा नहीं उठ पाया है। इसे लेकर अभी तक मामले में संशय बरकरार है। मंगलवार को भी टीम ब्लॉक समिति के विश्रामगृह में ही ठहरेगी।
विज्ञापन