फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   390 ग्राम चरस सहित धरे हमीरपुर के दो युवक

390 ग्राम चरस सहित धरे हमीरपुर के दो युवक

Sun, 10 Feb 2019 10:31 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
390 ग्राम चरस सहित धरे हमीरपुर के दो युवक
धर्मपुर (मंडी)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार देर रात हमीरपुर निवासी दो युवाओं को 390 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लौंगणी सरी सड़क पर वन विश्राम गृह के पास पुलिस ने थाना प्रभारी सूरम सिंह के नेतृत्व में नाका लगा रखा था और आने-जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान वहां एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा, लेकिन वे वहां से भागने लगे। इस पर दोनों को पुलिस ने धर दबोचा और बाइक को कब्जे में लेकर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान राजेश कुमार पुत्र नुराता राम गांव बजौरा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के बैग से 288 ग्राम चरस तथा प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चंद वीपीओ मुंडखर भोरंज हमीरपुर के बैग से 102 ग्राम चरस बरामद की गई । पुलिस ने दोनों आरोपियों को चरस सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed