{"_id":"5a0ed2234f1c1b76678bbe11","slug":"71510920739-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बंद हुई कार में भड़की आग, चालक ने बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक बंद हुई कार में भड़की आग, चालक ने बचाई जान
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे पर जोगिंद्रनगर के ढेलू गांव के समीप पेट्रोल पंप के समीप कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कार से निकल कर जान बचाई। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार सड़क पर धूं-धूं कर जल कर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को चालक डागू राम निवासी ढेलू कार में निजी कार्य के ढेलू आया था। यहां पर अचानक उसकी गाड़ी बंद हो गई। जब इसने दोबारा गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की तो गाड़ी में अचानक धमाके के साथ ही आग लग गई। आग लगते ही तुरंत डागू ने गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। डागू राम ने कहा कि जैसे ही बंद पड़ी गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की तो गाड़ी में अचानक आग भड़क गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। फॉयर ऑफिसर भूपेंद्र ने कहा कि आग से लाखों का नुकसान हो गया है।