फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   केलोधार में कार खाई में लुढ़की, एक की मौत

केलोधार में कार खाई में लुढ़की, एक की मौत

Sun, 30 Dec 2018 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
केलोधार में कार खाई में लुढ़की, एक की मौत
करसोग (मंडी)। रामपुर-करसोग मार्ग पर केलोधार के पास एक कार के खाई में लुढ़क जाने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार दोपहरबाद हुआ। तीन दोस्त सुनील (15) पुत्र चमन लाल गांव जोहड़, पंकज (25) पुत्र मोती राम, निवासी जोहड़ और लक्की (16) निवासी सुन्नी कार में सवार होकर केलोधार से करसोग की तरफ आ रहे थे। केलोधार से कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें तीनों घायल हो गए। लोगों को हादसे का पता चला तो वे घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें सुनील कुमार को गंभीर हालत में करसोग अस्पताल से आईजीएमसी रेफर कर दिया है लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed