फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

Wed, 18 Oct 2017 06:09 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में एक नाबालिग कॉलेज छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग की उम्र महज 17 वर्ष है। लड़की ने नागरिक अस्पताल सरकाघाट में बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला सरकाघाट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के परिजनों ने सोमवार रात्रि 108 एंबुलेंस को यह कहकर बुलाया कि उनकी लड़की के पेट में जोर कर दर्द उठा है। बताए गए पते से एंबुलेंस के कर्मचारियों ने लड़की को अस्पताल पहुंचा दिया, जहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने लड़की के गर्भवती होने का खुलासा किया। लड़की का सुरक्षित प्रसव करवाने के बाद जब उसकी उम्र और पता पूछा गया तो उसने बताया कि वह अभी 17 वर्ष की है, जबकि आरोपी युवक 19 वर्ष का बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed