{"_id":"5a2035564f1c1b95188b73c2","slug":"51512060246-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर, करसोग और बल्ह में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर, करसोग और बल्ह में मारपीट
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
crime scene
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर/करसोग/ नेरचौक (मंडी)। विभिन्न स्थानों पर मारपीट करने के छह मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर में अनिल कुमार पुत्र हेम चंद निवासी अंबेदकर नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 29 नवंबर को मुकेश कुमार, संजय कुमार, छोटू और सुनील कुमार निवासी अंबेदकर नगर सुंदरनगर ने इसके साथ गालीगलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी है। उधर, पुलिस थाना करसोग में एक महिला निवासी करसोग ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को वह रामपुर से कार में अपने कर्मचारियों के साथ घर आ रही थी। समय करीब 11.30 बजे रात जब वह कोटलू के पास पहुंची तो एक टिपर करसोग से रामपुर की तरफ आया। इसमें चालक के अलावा पांच अन्य व्यक्ति बैठे थे, जिन्होंने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की तथा कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। अन्य मामले में पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता पुष्प राज पुत्र चेतराम निवासी कुम्मी तहसील बल्ह ने मामला दर्ज करवाया है कि 29 नवंबर को समय करीब 11.45 बजे काका पुत्र जोगी राम निवासी कुम्मी ने रास्ता रोककर इससे मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बल्ह थाने में ही शिकायतकर्ता अजय कुमार पुत्र देवी राम निवासी गांव तरोट डा. कनैड तहसील सुंदरनगर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 29 नवंबर को करीब 02.15 बजे रोहित, चंचल व उसके एक दोस्त ने टाटा शोरूम में गालीगलौज और मारपीट की है। पुलिस थाना बल्ह में ही जोगिंद्र कुमार पुत्र गंगा राम निवासी गांव भयारटा तरोट डा. चुनाहन तहसील बल्ह ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर को दिन के समय करीब 03.45 बजे योगिंद्र कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर इसके घर के पास आया और भाई जय राम के साथ मारपीट की तथा जब उसकी पत्नी तारा देवी वहां पर बचाव के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की है। थाना बल्ह में एक अन्य मामले में अंजना देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी गांव भयारटा डा. चुनाहन तहसील बल्ह ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 29 नवंबर को शाम के समय यह अपने बेटे योगिंद्र कुमार के साथ ट्रैक्टर में घर जा रहे थे तो जय सिंह अचानक वहां पर आया और इनका रास्ता रोककर इनके साथ गाली गलौज किया और मारपीट की है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।