फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   B.Ed.-qualified accused arrested for fraud involving investment lure

Delhi News: निवेश का झांसा देकर ठगने वाला बीएड पास आरोपी धरा

Thu, 17 Sep 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
B.Ed.-qualified accused arrested for fraud involving investment lure
पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने जयपुर से दबोचा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिये स्टॉक मार्केट में निवेश और भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी बीएससी और बीएड पास है।.पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया है।
पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को साइबर थाने में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1 लाख की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज की गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर स्टॉक मार्केट से जुड़ी गतिविधियों और निवेश के फर्जी अवसरों का लालच दिया गया।
विज्ञापन

ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने ठगों के बताए खाते में 1 लाख ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। साइबर टीम ने ठगी की रकम के लेनदेन की बारीकी से पड़ताल की। तकनीकी जांच में सामने आया कि ठगी गई पूरी रकम एक निजी बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक रिकॉर्ड, केवाईसी दस्तावेजों, अकाउंट खोलने वाले फॉर्म और बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि खाता जयपुर निवासी कुलदीप सिंह के नाम पर पंजीकृत है। टीम ने सबूत इकट्ठे किए और जयपुर में दबिश दी। बाद में आरोपी कुलदीप सिंह को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed