फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बंदली में मिनी ट्रक ढांक से लुढ़का, चालक की मौत एक घायल

बंदली में मिनी ट्रक ढांक से लुढ़का, चालक की मौत एक घायल

Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बंदली में मिनी ट्रक ढांक से  लुढ़का,  चालक की मौत एक घायल
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की निहरी तहसील के बंदली क्षेत्र के कुमारू में एक मिनी ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। शव का शिमला जिले के सुन्नी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र बंदली के कुमारू गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक मिनी ट्रक (टाटा-407) मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर खाई में करीब 250 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में मिनी ट्रक चालक नंद लाल और रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने ट्रक से निकाल कर उपचार के लिए निकटवर्ती शिमला जिले के सुन्नी अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने नंद लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल रोशन लाल की हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, तहसीलदार निहरी जगदीश चंद ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed