फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 25 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज में पढ़ने वाली बीए चतुर्थ सेमेस्टर की 22 वर्षीय छात्रा ने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में लोहे की गाडर के साथ दुपट्टा बांध कर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों को जानने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सरकाघाट कॉलेज में बीए चौथे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और माता गृहिणी है। हादसे के वक्त मां अपने खेतों में गेहूं काटने गई थी। वहीं, युवती का छोटा भाई विकास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नवाही में जमा एक में पढ़ता है। छात्रा के परिजनों के अनुसार वह सामान्य रूप से अपना हर काम कर रही थी और शाम को स्कूल में छुट्टी होने के बाद उसने अपने भाई को खाना खिलाया और खेलने भेज दिया। शाम के करीब 7 बजे जब उसका भाई वापस आया और उसने अपनी बहन को आवाज दी। लेकिन, कोई उत्तर न आने के कारण वह घर की ऊपरी मंजिल पर गया और देखा कि उसकी बहन कमरे के ऊपर लगे लोहे की गाडर से अपना दुपट्टा बांधकर लटकी हुई थी और नीचे की ओर झूल रही थी। यह देखकर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और छात्रा को पंखे से दुपट्टा काटकर उतारा और उसी समय उसकी मां भी घर पहुंच गई। इसके बाद लोग लड़की को लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed