फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आईपीएच के पाइप चुराने के आरोप में पांच किए गिरफ्तार

आईपीएच के पाइप चुराने के आरोप में पांच किए गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच के पाइप चुराने के आरोप में पांच किए गिरफ्तार
सुंदरनगर (मंडी)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के कांगू स्थित स्टोर से करीब 5 माह पहले चोरी हुई 81 जीआई पाइप को चुराने वाले पांच आरोपियों को सुंदरनगर पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोलन जिले के अर्की से हिरासत में लिया है। सोमवार को आरोपियों को सुंदरनगर स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा। करीब पांच माह पूर्व आईपीएच विभाग के कांगू स्थित स्टोर से आधी रात को चोरों ने सेंध लगा कर वहां से ट्राला में 81 पाइप चुरा ली थी। इनकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये आंकी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान छेड़ रखा था। विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिले सुराग के बाद पुलिस ने चोरी के सभी पांच आरोपियों को अर्की से धर दबोचा है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की शिनाख्त गुरमीत सिंह निवासी मॉडल टाउन खन्ना, शंकर सिंह निवासी बस्सी, जिला अजमेर, भंवर सिंह निवासी भागाना जिला राजसमंद, राजस्थान, कुशाल सिंह निवासी गांव पुजारेल, जिला अजमेर और तारु सिंह, निवासी गांव भागाना जिला राजसमंद राजस्थान के रूप में हुई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed