फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हीटर पर खाना गर्म करते झुलस कर आईपीएच के चौकीदार की मौत

हीटर पर खाना गर्म करते झुलस कर आईपीएच के चौकीदार की मौत

Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
हीटर पर खाना गर्म करते झुलस कर आईपीएच के चौकीदार की मौत
पंप हाउस में हीटर पर खाना गर्म करते
विज्ञापन

झुलसा आईपीएच का चौकीदार, मौत
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, प्रशासन ने दी फौरी राहत
भंगरोटू में आईपीएच पंप हाउस में तैनात कसारला का सोनी कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। आईपीएच के पंप हाउस में हीटर पर खाना गर्म करते समय झुलसने से चौकीदार की मौत हो गई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को दे दिया है।

जानकारी के अनुसार भंगरोटू में आईपीएच पंप हाउस में तैनात चौकीदार सोनी कुमार पुत्र खेमचंद निवासी कसारला डाकघर रत्ती हीटर पर वीरवार दोपहर दो बजे खाना गर्म कर रहा था। उसी दौरान स्पार्किंग से उसे करंट लगा और उसके कपड़ों को आग लग गई। इस दौरान पंप हाउस के साथ लगते घर के देवेंद्र ने धुआं उठता देखा और आसपास के लोगों बताया। जब अंदर जाकर देखा तो चौकीदार बुरी तरह से जल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे मेेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उधर, मौके पर पहुंचे एसडीएम धर्मेश कुमार और तहसीलदार राजेंद्र कुमार ने मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि शीघ्र कर्मचारी की रिलीफ रिपोर्ट बनाकर भेजें, ताकि उसे उचित मुुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed