फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नकली करेंसी के साथ पकड़े आरोपियों ने पुलिस को छकाया

नकली करेंसी के साथ पकड़े आरोपियों ने पुलिस को छकाया

Mon, 30 Apr 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
नकली करेंसी के साथ पकड़े आरोपियों ने पुलिस को छकाया
गोहर (मंडी)। नकली करेंसी के साथ पकड़े आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। पुलिस को छका रहे आरोपियों ने अब कहा कि उन्हें बाहरी प्रदेशों से तीन लोग मलाणा में मिलने आए थे। जिनके साथ मलाणा के देवा की कोई डील हुई थी। डील करने वाले लोग कौन थे, आरोपी इसके बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं दे रहे हैं। इस बात को देवा ने भी पुलिस के समक्ष माना है कि बाहरी प्रदेशों के तीन लोगों में से डील के बाद एक व्यक्ति ने उन्हें जाली करेंसी दी थी। बाहरी प्रदेश से कौन थे और उनका क्या सुराग है इसके बारे मे पुलिस गहनता से पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने जाली करेंसी मामले की जांच अपने अधीन ले ली है। अब वे जांच को आगे बढ़ाएंगे। गोहर पुलिस को दिए बयान में रविवार को मलाणा में गिरफ्तार किए व्यक्ति देवा ने पुलिस को हरियाणा के किसी व्यक्ति से डील हुई बताई है। लेकिन, सोमवार को मलाणा में पकड़े गए आरोपी देवा ने सोमवार को अपना बयान फिर बदल दिया है। देवा ने पुलिस पूछताछ में कहा कि बाहरी प्रदेश के तीन लोग आए थे। जिनमें से उसके साथ एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर डील कर अपने काम को अंजाम दिया था। लेकिन, देवा और लाल सिंह को यह मालूम नहीं था कि उन्होंने बाहरी प्रदेशों से ली करेंसी जाली है। पुलिस मलाणा निवासी देवा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है और उसकी डीसीआर के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। यह भी ज्ञात हुआ है कि गोहर पुलिस पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आगामी दिनों में दबिश दे सकती है। पुलिस के अनुसार जाली करेंसी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े देवा और लाल सिंह अनपढ़ स्वभाव के हैं और वे रोजाना अपना बयान बदल रहे हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों को किसी बड़े माफिया ने अपने चंगुल में फंसा लिया है। पुलिस यह भी बता रही है कि जाली करेंसी मामले में जल्द ताबड़तोड़ छापामारी के बाद मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। थाना प्रभारी गोहर मनोज कुमार वालिया ने कहा कि पुलिस जाली करेंसी मामले में दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के बेहद करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed