फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर के कांगू में तीन घरों में चोरी

सुंदरनगर के कांगू में तीन घरों में चोरी

Fri, 05 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के कांगू में तीन घरों में चोरी
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत कांगू के जखौल गांव में वीरवार रात को चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में चोरी की। चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। घर वाले जब सुबह उठे तो उन्होंने दूसरे कमरे की अलमारियां खुली पाईं। अंदर रखी नकदी और स्वर्ण आभूषण न मिलने पर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। पुलिस के अनुसार तीनों घरों से करीब 15 तोले सोना और 20 हजार के करीब नकदी चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जखौल निवासी श्रवण कुमार, भगत सिंह और लोभी सिंह ने कहा कि वीरवार रात वे अपने घरों में सोये हुए थे। इसी दौरान रात को चोरों ने उनके घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों मामलों में करीब 15 तोले स्वर्ण आभूषण और 20 हजार की नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। सुबह जब वह जगे तो दूसरे कमरों में सामान बिखरा पाया और अलमारियों के लाकर खुले पड़े हुए थे। जांच करने पर उनमें रखा सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी डैहर में इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र और मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल ने मौका पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है। इधर, क्षेत्र में एकसाथ चोरी की तीन वारदातें होने से स्थानीय लोग चिंतित है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द धरपकड़ की मांग की है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने चोरी के तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed