फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विक्रयरोपड़ी में ट्रक के साथ टकरा गई बाइक, दो युवकों की मौत

रोपड़ी में ट्रक के साथ टकरा गई बाइक, दो युवकों की मौत

Sun, 05 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विक्रयरोपड़ी में ट्रक के साथ टकरा गई बाइक, दो युवकों की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रोपड़ी के समीप रविवार दोपहर ट्रक के साथ टक्कर में धार्मिक यात्रा पर आए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मणिकर्ण से पंजाब लौट रहे थे। फोरलेन में एक मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना के डायरिया गांव निवासी मनप्रीत (21) पुत्र मेजर सिंह और कमलजीत सिंह (22) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मानिकपुर मणिकर्ण दर्शनों के लिए आए हुए थे। वह रविवार को रिवालसर से वापस लुधियाना लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे हराबाग के रोपड़ी के निकट पहुंचे तो तीखे मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुरबचन सिंह और तहसीदार उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। वहीं इनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed