{"_id":"5c056c6bbdec22414e431319","slug":"191543859307-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्रग्स की चपेट में आ रहीं युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब ड्रग्स की चपेट में आ रहीं युवतियां
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में भी नशे का कारोबार पांव पसार रहा है। इसका नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक फैला है। यहां से चरस की सप्लाई हो रही है जबकि चिट्टेे जैसे जहर बाहरी राज्यों से हिमाचल में पहुंच रहा है। चिंताजनक है कि नशे के इस खतरनाक खेल में अब युवतियों के चेहरे भी सामने आने लगे हैं। ड्रग्स माफिया एक्टिंग, मॉडलिंग या अन्य ग्लेमरस प्रोफेशन में आने वाली युवतियों को अपना शिकार बना रहा है। युवतियों तक पहले आसानी से सिंथेटिक ड्रग्स पहुंचाकर इसकी लत लगाई जा रही है। बाद में महंगे नशे की गरज पूरा करने के लिए नशीले पदार्थों की सप्लाई जैसे गोरखधंधे को अंजाम दे रही हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस तरह से नशे का नेटवर्क मजबूत होता जा रहा है। पुलिस के राडार में इस खतरनाक खेल में शामिल युवाओं के नेटवर्क की बड़ी कड़ी आ चुकी है। ऐसे में पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। मामले में जल्द बड़े शातिर बेनकाब हो सकते हैं। उधर युवती समेत तीनों आरोपियों को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
....
इस एंगल पर जांच
पुलिस नोएडा में युवती के संपर्क वाले ठिकानों पर भी वर्कआउट कर रही है। फोन डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट से भी पुलिस को बड़ा सुराग मिलने से उम्मीद है। एक आरोपी पंजाब से संबंधित है। इसकी हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। गिरफ्त में आया तीसरा युवक सुंदरनगर का है। ऐसे में तीनों के संपर्क पर भी पुलिस काम कर रही है।
...
जागरूकता अभियान ला रहे रंग
डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस ने ‘क्योंकि जिंदगी है आपकी’ जैसे जागरूकता अभियान छेड़ रखे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पुलिस सक्रिय है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पुलिस ने नशे के सौदागरों पर मजबूती से शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
....
यह पकड़े गए मामले
वर्ष केस रजिस्टर्ड गिरफ्तारियां
2017 109 164
2018 (अब तक) 148 214
...........
दो वर्षों में कितना नशा पकड़ा
पिछले वर्ष पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) महज 4.50 ग्राम पकड़ी है जबकि इस वर्ष पुलिस ने धरपकड़ तेज करते हुए अब तक 229.480 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। जो कई सौ गुणा अधिक है। 2017 में स्मैक 90.02 ग्राम और वर्तमान वर्ष में अब तक 95.27 ग्राम स्मैक पकड़ी जा चुकी है। गांजा 38.311 किलोग्राम पिछले वर्ष और इसी वर्ष 56. 361 ग्राम गांजा पकड़ा जा चुका है। अफीम पिछले .460 ग्राम और इस वर्ष .509 ग्राम वर्ष पकड़ी जा चुकी है।
...........
8988484848 व्हाट्सएप पर दें नशे के सौदागरों की सूचना
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है। इस वर्ष काफी सफलता हाथ लगी है। लोगों का सहयोग मिल रहा है। पुलिस टीम भी चौकसी से काम कर रही है। लोग नशे के सौदागरों की सूचना 8988484848 व्हाट्सएप पर दे सकते हैं। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।