फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौरीधार कोटलू सड़क पर बायानाला के पास ट्रैक्टर लुढ़का

चौरीधार कोटलू सड़क पर बायानाला के पास ट्रैक्टर लुढ़का

Thu, 05 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
चौरीधार कोटलू सड़क पर बायानाला के पास ट्रैक्टर लुढ़का
बायानाला में ट्रैक्टर लुढ़का, एक की मौत
विज्ञापन

एक अन्य गंभीर घायल को शिमला आईजीएमसी किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। उपमंडल की चौरीधार-कोटलू सड़क पर बायानाला के पास एक ट्रैक्टर के लुढ़कने से एक एक की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का शिमला आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। हादसा वीरवार सुबह पेश आया। हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह ट्रैक्टर नराश से कोटलू की तरफ जा रहा था तो बायानाला के पास करीब 25-30 फुट गहरी खाई में जा लुढ़का। गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को करसोग अस्पताल से शिमला रेफर कर दिया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रूपलाल पुत्र पद्म देव निवासी नराश के रूप में हुई है। घायल जगदीश पुत्र बैरागी का शिमला में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आईजीएमसी में रूपलाल ने दम तोड़ दिया। घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed