फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पीओ सेल ने समाना से धरा उद्घोषित अपराधी

पीओ सेल ने समाना से धरा उद्घोषित अपराधी

Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पीओ सेल ने समाना से धरा उद्घोषित अपराधी
सुंदरनगर (मंडी)। पीओ सेल मंडी के दल ने पटियाला के समाना में अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी को उसके घर से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे सुंदरनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर की पुलिस ने 16 अगस्त 2009 को रणजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी समाना मंडी के खिलाफ 279,337 व 338 भादंसं के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी रणजीत सिंह अदालत में सुनवाई के दौरान लगातार गैर हाजिर रहा। जिस पर अदालत ने उसे भगौड़ा करार दे दिया था। वीरवार को पीओ सेल मंडी की टीम ने समाना में रणजीत सिंह के घर पर दस्तक दी। जहां आरोपी पुलिस के हाथ चढ़ गया। जिसके उपरांत पीओ सेल उसे हिरासत में लेकर सुंदरनगर पहुंचा और उसे सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी तरनजीत सिंह इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed