फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मुरारी देवी में शीश नवाने आए श्रद्धालुओं की कार लुढ़की

मुरारी देवी में शीश नवाने आए श्रद्धालुओं की कार लुढ़की

Sun, 12 Nov 2017 09:56 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
मुरारी देवी में शीश नवाने आए श्रद्धालुओं की कार लुढ़की
सरकाघाट (मंडी)। बलद्वाड़ा तहसील के तहत मुरारी देवी मंदिर में दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यह श्रद्धालु बिलासपुर की भराड़ी उपतहसील के भपराल गांव से माता के दर्शनों के लिए आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह (55) उसकी पत्नी राजकुमारी (53) और चालक आशीष कुमार कुलदेवी के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जब वह सड़क पर एक मोड़ से गुजर रहे थे तो एकाएक उनकी गाड़ी के सामने लावारिस पशु आ गया जिसको बचाने के चक्कर में कार चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को सड़क के किनारे पहुंचाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उनका उपचार किया। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed