फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एमबीए पास युवक से पकड़ी हेरोइन, सप्लाई करने का अंदेशा

एमबीए पास युवक से पकड़ी हेरोइन, सप्लाई करने का अंदेशा

Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
एमबीए पास युवक से पकड़ी हेरोइन, सप्लाई करने का अंदेशा
मंडी। एसआईयू टीम ने टैक्सी यूनियन के पास युवक से 24.47 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। आरोपी थनहेड़ा मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि चिट्टे का नशा करने के साथ-साथ यह अन्य लोगों को भी सप्लाई करता है। युवक एमबीए डिग्री प्राप्त बेरोजगार है। उसे घातक नशे चिट्टे की लत लग चुकी है। एसआईयू टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक युवक चिट्टा लेकर आ रहा है। पुलिस ने इलाके की तलाशी करके उस युवक को टैक्सी यूनियन मंडी के सामने दबोच लिया। मौका पर नायब तहसीलदार मंडी तथा अन्य स्थानीय निवासियों को शामिल किया गया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 24.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अब टीम तफ्तीश में जुटी है कि हेरोइन कहां से आरोपी के पास पहुंची तथा आरोपी ने किस किस व्यक्ति को आगे देनी थी।
विज्ञापन

..
इस साल एसआईयू ने पकड़े पचास मामले
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने इस वर्ष 50 मुकदमे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए हैं। उधर, पुलिस भी लगातार छापेमारी कर चिट्टे की सप्लाई रोकने की कोशिश कर रही है। तस्करों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। लेकिन युवक लगातार इसकी चपेट में आते जा रहे हैं , उनको इस नशे के प्रकोप से बचाना मुश्किल हो रहा है। वहीं माता पिता को अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही मंडी शहर में इस समय रिहेबिलिटेशन सेंटर की बेहद आवश्यकता है, जिसके बारे में सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed