{"_id":"5a3a6cc64f1c1b86698c2e0f","slug":"181513778374-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी सेल डिपो में शार्ट सर्किट से लगी आग, 20 लाख स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी सेल डिपो में शार्ट सर्किट से लगी आग, 20 लाख स्वाह
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। बाल्हडी पंचायत के तड़ाई गांव में मंगलवार देर रात एक लकड़ी के सेल डिपो में शार्ट सर्किट होने के कारण भयानक आग लगने से आरा मशीन, प्लेनर और डिपो में रखी देवदार, कायल और तूनी की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार तड़ाई गांव में बुधवार देर रात गोविंद राम ठाकुर के लकड़ी सेल डिपो में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोविंद राम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार देर रात अचानक उनके लकड़ी के सेल डिपो में आग लग गई। गोविंद राम की पत्नी ने अपने कमरे के शीशे से आग की लपटें देखीं। जिसके बाद उन्होंने अपने पति गोविंद राम को उठाया। गोविंद राम ने बताया कि जैसे ही वे बाहर निकले तो मकान के नीचे लकड़ी सेल डिपो में आग भड़की हुई देखी। गोविंद राम ने तुरंत आसपास अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सूचित किया तथा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक फायर ब्रिगेड के वाहन घटना स्थल पर पहुंचे तब तक सब राख हो चुका था। हलका पटवारी डोलम नेगी ने बताया कि आग की इस घटना में गोविंद राम का करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। एसएचओ मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।