फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शादी में शिरकत करने जा रहे लोगों से भरी जीप खाई में गिरी, 12 घायल

शादी में शिरकत करने जा रहे लोगों से भरी जीप खाई में गिरी, 12 घायल

Fri, 21 Sep 2018 08:47 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
शादी में शिरकत करने जा रहे लोगों से भरी जीप खाई में गिरी, 12 घायल

मंडी/सुंदरनगर। रिश्तेदार के घर शादी में शिरकत करने जा रही लोगों से भरी जीप पनौलू के पास खाई में लुढ़क जाने से 12 लोग घायल हो गए हैं। हादसा वीरवार रात पौने आठ बजे बजे का है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रिवालसर अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में से सात को रिवालसर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जबकि पांच को सुंदरनगर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में धर्मी देवी, लेख राम, बालकी, कमला, गुलाबी, डोलमा, भारती, मीरा देवी, नीमा, तुलसी, चेत राम, रेंचू आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बल्ह विधान सभा क्षेत्र के बरस्वाण पंचायत के पनौलू में यह हादसा हुआ है। पनौलू से यह लोग रिवालसर के डोह गांव को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। खड़ी चढ़ाई पर चालक जीप से नियंत्रण खो गया व जीप सड़क से नीचे उतर गई। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed