फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 09 Jul 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज
मंडी। जिले में शादी का झांसा देकर एक 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब पांच माह तक आरोपी नाबालिग को कमरे में बंद कर शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत मिलने पर एएसपी मंडी पुनीत रघु ने आगामी कार्रवाई के लिए मामला सुंदरनगर पुलिस थाना भेजा है।
विज्ञापन

एएसपी मंडी को सौंपी शिकायत के अनुसार आरोपी ने जनवरी माह में पीड़िता के मां के नंबर पर कॉल किया। यह मोबाइल पीड़िता के पास होता है। आरोपी ने बार बार कॉल कर दोस्ती करने का आग्रह किया। इस बीच जनवरी माह के पहले सप्ताह में ही आरोपी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने घर भगा ले गया। उसे डरा धमका कर बंद कमरे में रखा। आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मुश्किल से युवती वहां से भागने में सफल रही और किसी तरह घर पहुंची। अब पीड़िता ने एएसपी मंडी को शिकायत सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि पीड़िता की ओर से शिकायत मिली है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed