सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में एक नाबालिग युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती 2 जुलाई को घर से नानी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह न तो नानी के घर पहुंची और न ही घर लौटी। चिंतित परिजनों ने युवती की हर जगह तलाश की।
उसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने कहा है कि उनकी पुत्री 2 जुलाई को घर से स्कूल गई थी। उसने स्कूल जाते समय कहा था कि वह शाम को नानी के घर जाएगी। वह न तो नानी के घर पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने शक जताया है कि उनकी लड़की को कोई नामालूम व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उधर, डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।