फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में शौच के ज्यादा पैसे वसूलने पर हुआ हंगामा

सुंदरनगर में शौच के ज्यादा पैसे वसूलने पर हुआ हंगामा

Sun, 23 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में शौच के ज्यादा पैसे वसूलने पर हुआ हंगामा
सुंदरनगर (मंडी)। स्थानीय बस स्टैंड में स्थित सुलभ शौचालय में अधिक पैसे वसूलने को लेकर यात्री और शौचालय की देखरेख कर रही महिला कर्मचारियों के बीच खूब हंगामा हुआ। बहसबाजी होते देख अड्डे में मौजूद लोगों ने गुजरात निवासी नीलम जबेरी की धुनाई कर डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। यात्री नीलम जबेरी ने बताया कि शौच करने गई महिला से अधिक पैसे वसूले जा रहे थे। उन्होंने अधिक पैसे लेने वाली महिला कर्मी से पूछा तो उसने पांच रुपये देने को ही कहा। इस बीच लोगों को जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बीच में से किसी ने उसके साथ मारपीट कर दी। शौचालय की देखरेख कर रही महिला के पति दीपक चौधरी ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने पत्नी के साथ बदतमीजी और गाली गलौज किया। हंगामा बढ़ने पर बस स्टैंड प्रभारी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बस स्टैंड सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी बृज लाल ने बताया कि मारपीट के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed