फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में ट्रक से टकराई कार बेटे की मौत, मां-बहन समेत चार घायल

सुंदरनगर में ट्रक से टकराई कार बेटे की मौत, मां-बहन समेत चार घायल

Sat, 01 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में ट्रक से टकराई कार बेटे की मौत, मां-बहन समेत चार घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब सवा बारह बजे शुकदेव वाटिका के निकट एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े से ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक राकेश कुमार की मौत हो गई जबकि उसकी मां, बहन और दो भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चालक राकेश कुमार रोपड़ से अपनी मां, बहन और भांजों के साथ अपने घर रड़ा, बल्ह जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान मारुति ईको कार (एचपी 33ई/0661) जब बीएसएल जलाशय के किनारे पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। इसमें चालक राकेश कुमार (39) पुत्र परमानंद निवासी रड़ा डाकघर चुनाहन, बल्ह जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पूनम (35) निवासी सरसा नगर, रोपड़, सतनाम (11) निवासी सरसा नगर, रोपड़, गुरप्रीत (8) निवासी सरसा नगर, रोपड़ और कौशल्या देवी (60) निवासी रड़ा, डाकघर चुनाहन, तहसील बल्ह गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बीएसएल थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सभी किसी काम से चुनाहन आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed