फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बस में सवार हरियाणा निवासी से पकड़ी 309 ग्राम चरस

बस में सवार हरियाणा निवासी से पकड़ी 309 ग्राम चरस

Sat, 01 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
बस में सवार हरियाणा निवासी से पकड़ी 309 ग्राम चरस
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाके के दौरान शनिवार दोपहर सुंदरनगर पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के पास से 309 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सुंदरनगर पुलिस दल ने शनिवार दोपहर को मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल के नेतृत्व में पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस (पीबी65एटी/1689) को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान सीट नंबर 40 पर बैठे राजेश कुमार (46) पुत्र राम कृष्ण निवासी बी/43 बीएसटी कॉलोनी गनौर, जिला सोनीपत हरियाणा के पास से 309 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed