फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बस में सवार यात्री से एक किलो चरस पकड़ी

बस में सवार यात्री से एक किलो चरस पकड़ी

Thu, 05 Jul 2018 10:14 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
बस में सवार यात्री से एक किलो चरस पकड़ी
amarujala

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने वीरवार को नाके के दौरान बस में सवार एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास से 1 किलो 11 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने वीरवार दोपहर को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुंघ नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने पालमपुर से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका। इसमें सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने नेपाल के गांव पारबा, जिला कालीकोट निवासी जगत साही बहादुर के बैग से एक किलो 11 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed