फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चस्वाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला टैक्सी चालक का शव

चस्वाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला टैक्सी चालक का शव

Sat, 13 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
चस्वाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला टैक्सी चालक का शव
- फोटो : demo pic
धर्मपुर (मंडी)। सज्याओपिपलू के चस्वाल पुल के पास टैक्सी चालक का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला है। यह हत्या है या हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के सिर और शरीर पर खरोंचों और गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। मृतक परिवार का अकेला कमाने वाला था। वह देर रात पुल के पास क्यों गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई डालकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लोगों ने एक युवक का शव पुल के नीचे खड्ड में पड़ा हुआ देखा। सूचना तुरंत टिहरा पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ बबलू पुत्र ब्यासदेव उम्र 36 साल गांव सज्याओ के तौर पर हुई है। वह टैक्सी ड्राइवर था और टैक्सी चला कर ही परिवार का गुजारा करता था। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में मृतक की मौत नीचे गिरने से हुई बताई जा रही है। अभी तक परिवार ने हत्या का कोई भी शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही पिता का हुआ देहांत
मृतक के घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। घर में वही कमाने वाला था। कुछ समय पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। अपने पीछे वह विधवा बूढ़ी मां पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। वहीं हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले यहीं मिली थी एक और लाश
इसी स्पॉट पर डेढ़ साल पहले भी जयसिंहपुर के एक प्रवासी मजदूर की डेड बॉडी भी ऐसी हालत में मिली थी। उधर, डीएसपी सरकाघाट करण सिंह गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ऊंचाई से गिरना सामने आ रहा है। हेड इंजरी काफी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असलीयत सामने आएगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed