{"_id":"59e748184f1c1b60678b6432","slug":"141508329496-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक झगड़े से तंग आकर महिला ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक झगड़े से तंग आकर महिला ने किया आत्मदाह
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। दीपावली से ठीक एक दिन पहले सरकाघाट क्षेत्र की चोलथरा पंचायत में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया है। बताया जा रहा है महिला दो दिन पहले ही अपने पति और बच्चों के साथ घर पर पहुंची थी। दोनों में आपसी लड़ाई चल रही थी। पति सेना में है और वह लंबे अरसे से घर से बाहर रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में पुलिस ने कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। महिला के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
पुलिस के अनुसार उपमंडल की चोलथरा पंचायत की एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया है। मंगलवार रात को दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। परिजनों ने महिला को बचाने के लिए कंबल लपेट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे बेहोशी के हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टौणीदेवी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया गया लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टांडा अस्पताल प्रशासन ने सरकाघाट पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला अपने पीछे एक लड़की और लड़का छोड़ गई है।
जांच जारी: डीएसपी
डीएसपी सरकाघाट करण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।