{"_id":"5b900a5b867a55012c34fa01","slug":"131536166491-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा साथ धरा एक आरोपी रिमांड पर, दूसरा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट्टा साथ धरा एक आरोपी रिमांड पर, दूसरा न्यायिक हिरासत में
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिट्टे साथ धरा आरोपी रिमांड पर
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में गत शुक्रवार को दो मामलों में चिट्टे के साथ धरे गए दो आरोपियों में से एक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि, दूसरे आरोपी को दो दिन का और पुलिस रिमांड मिला है। गौरतलब है कि मंडी पुलिस के विशेष दल ने शुक्रवार शाम को जड़ोल में छापामारी कर वहां किराये के कमरे में रहने वाले हंसराज उर्फ अबू निवासी राजगढ़ बल्ह से 12 ग्राम चिट्टा और करीब दो लाख रुपये की नकदी पकड़ी थी। जबकि, चमुखा में भारतभूषण पुत्र मायाधर निवासी रिवालसर से 7.7 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। दोनों को अदालत में पेश करने पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड समाप्त होने पर बुधवार को दोबारा पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां पूछताछ शेष रहने पर हंसराज उर्फ अबू को दो दिन का और पुलिस रिमांड मिला है। जबकि, भारत भूषण को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।