फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खेतों में बिछाए बिजली तार से लगा करंट, तेंदुए-कुत्ते की मौत

खेतों में बिछाए बिजली तार से लगा करंट, तेंदुए-कुत्ते की मौत

Mon, 09 Jul 2018 11:03 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खेतों में बिछाए बिजली तार से लगा करंट, तेंदुए-कुत्ते की मौत
सरकाघाट (मंडी)। वन विभाग की वनमघोह फोरेस्ट बीट में खेतों में बिछाए बिजली के तारों की चपेट में आने से तेंदुए और कुत्ते की मौत हो गई है। वनरक्षक ने इसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। पुलिस में वन्यजीव सुरक्षा एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वनरक्षक प्रकाश चंद निवासी जमनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह वन विभाग की बीट में बतौर वनरक्षक नौकरी करता है। उसे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों ने पिछली रात अपने मक्की के खेत में सुअर मारने के लिए बिजली के नंगे तार बिछाए हैं। इन्हीं तारों की चपेट में आकर तेंदुए और कुत्ते की मौत हो गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने तेंदुए के शव का पुलिस की उपस्थिति में उपमंडलीय पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस मौके पर नगर पंचायत सरकाघाट के अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, पुलिस व रेंज अधिकारी राजीव शर्मा मौजूद रहे। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed