फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Wed, 23 May 2018 10:30 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
मंडी। सदर पुलिस ने शहर में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम विवेक है और यही इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गोर हो कि मंगलवार को सदर पुलिस ने इस बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह में 17 से 22 साल के युवक शामिल हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोहर में दबिश देते हुए पांच युवकों को पकड़ा था। जिनमें से दो नाबालिग होने पर उन्हें रिहा कर दिया था, जबकि अन्य तीन से पुलिस ने गहन पूछताछ की और गिरफ्त से बाहर चल रहे मास्टरमाइंड को बुधवार को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि एसएचओ सदर सुनील कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed