{"_id":"5b154b0b4f1c1bf26e8b6291","slug":"121528122123-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार के नीचे दबने से 5 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान की दीवार के नीचे दबने से 5 साल के बच्चे की मौत
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
चच्योट पंचायत के नांवग्राम में हुअा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोहर (मंडी)।
मां की आंखों के सामने नाचन की चच्योट पंचायत के नांवग्राम गांव में दबने से बच्चे की मौत हो गई। पुराने मकान की दीवार ढहने से ये हादसा उस वक्त हुआ जब पांच साल का बच्चा खेल रहा था। दीवार का मलबे बच्चे के ऊपर गिर गया। ये देखकर वहीं काम कर रही बच्चे मां चिल्लाकर बेहोश हो गई। ग्रामीण और परिजन मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बच्चे को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को र्दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार पांच वर्षीय खूब राम घर के पास दोपहर करीब 12 बजे खेल रहा था। इस दौरान अचानक मकान की जर्जर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे खूबराम दब गया। उस वक्त खूबराम का बड़ा भाई घर में मौजूद था। उसके मानसिक अस्वस्थ होने के कारण उसे इस बात का अहसास नहीं हुआ। मां बेटे को मलबे में दफन होता देख चिल्लाकर बेहोश हो गई। आस-पास के लोगों ने जब दीवार गिरने की आवाज सुनी तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने जब तब मलबे में दबे बच्चे को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 15 हजार की धनराशि दी।
विज्ञापन
चार साल पहले उठ गया था पिता का साया
अभागे बच्चे खूबराम के पिता का चार साल पहले देहांत हो गया था। उसकी मां आशा वर्कर है और वही परिवार का पालन कर रही हैं। खूबराम का बड़ा भाई मानसिक रूप से परेशान है। अब खूबराम की मां नीलमा के जीवन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मनीषा गुप्ता ने बताया कि खूबराम पढ़ने में होशियार था। स्कूल में भी बच्चे की मौत से मातम छा गया है।