फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शराब के ठेके पर तोड़-फोड़, सेल्समैन की पिटाई

शराब के ठेके पर तोड़-फोड़, सेल्समैन की पिटाई

Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके पर तोड़-फोड़, सेल्समैन की पिटाई
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस थाने के तहत भराडू में शराब को लेकर ठेके के बाहर खूब बवाल मचा। इस दौरान शराब के ठेेके में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। वहीं सेल्समैन को भी पीट पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां दी गईं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में जितेंद्र कुमार पुत्र सतीश कुमार गांव और डाकघर बिंहू की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह भराडू में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। 10 नवंबर को शाम 8 बजे देवेंद्र सिंह ठेेके पर आया। शराब को लेकर वह बहसबाजी करने लगा लेकिन, जब उसने विरोध किया तो दादागीरी करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान उसने पत्थरों से हमला कर दिया और ठेेके पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में उसने जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी अशोक कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed