फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हार्डवेयर की दुकान से नगदी समेत लाकर ही उड़ा ले गए शातिर

हार्डवेयर की दुकान से नगदी समेत लाकर ही उड़ा ले गए शातिर

Tue, 12 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान से नगदी समेत लाकर ही उड़ा ले गए शातिर
सरकाघाट (मंडी)। ग्रयोह पंचायत में एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। सुबह दुकान मालिक किसी काम से दुकान के एक हिस्से का दरवाजा खोलकर ऊपरी मंजिल स्थित घर में किसी काम से गया। इसी बीच पीछे से शातिरों ने दुकान में रखा कैश लॉकर ही गायब कर दिया है। प्रभावित के मुताबिक उसमें करीब 70 हजार कैश था। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मालिक तारा चंद पुत्र सोहन लाल दुकान में पहुंचा। करीब छह बजे उसने दुकान की निचली मंजिल का एक हिस्सा खोला और दूसरी मंजिल में काम के सिलसिले में चला गया। बताया जा रहा है कि मौके का फायदा उठाकर शातिरों ने इसी बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया। अंदर घुसकर वह लॉकर ही ले उड़े। कुछ देर बाद जब दुकान का मालिक नीचे की मंजिल में आया तो पता चला कि लॉकर गायब था। उसने शोर मचाया और परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दुकान के इर्द गिर्द लोग शातिरों को तलाशने लगे। इसी बीच दुकान से कुछ दूरी पर चंदपुर के रास्ते में लॉकर का एक हिस्सा वहां मिला। इसकी सूचना प्रधान ग्राम पंचायत ग्रयोह रमेश ठाकुर और पुलिस को दी गई। पुलिस का एक दल सब इंस्पेक्टर पृथी चंद के नेतृत्व में पहुंचा और जांच में जुट गया। पुलिस ने शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कर्ण सिंह गुलेरिया ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed