{"_id":"5a8864404f1c1b4f588b923c","slug":"111518888000-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रधान के घर दिन दहाड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत प्रधान के घर दिन दहाड़े चोरी
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की बरच्छवाड़ पंचायत में प्रधान ज्ञानचंद के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रधान के घर से लाखों के सोने के जेवर, एक लाख नकद और कीमती कपड़ों के सूट चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान ज्ञानचंद पुत्र गंगा राम गांव योह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह सरकाघाट में दुकानदारी करता है और उसकी पत्नी वेलफेयर विभाग में सिलाई व कढ़ाई की अध्यापिका है। बेटा और बहू दोनों विदेश में रहते हैं और बेटी चंडीगढ़ किसी निजी कंपनी में नौकरी करती है। शनिवार सुबह जब दोनों पति पत्नी अपने गंतव्य पर गए थे, तो दिन में किन्हीं अज्ञात लोगों ने घर के मेन गेट का कुंडा तोड़ दिया और अंदर के दरवाजों के ताले भी तोड़ दिए। इस दौरान चोर स्टील की अलमारी में रखे करीब तीन लाख के सोने के गहने और एल लाख नकद उड़ा कर ले गए। इसके साथ ही कीमती कपड़ों के सूट पर भी इन्होंने हाथ साफ कर दिए। जब ज्ञानचंद की पत्नी घर आई तो उसने घर के ताले टूटे हुए पाए और अपने पति को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्ञानचंद घर पहुंचे और नुकसान देखने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सारी स्थिति का जायजा और मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी। थाना प्रभारी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन