फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत

पहाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 29 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत
पधर (मंडी)।उपमंडल के घटासनी-बरोट राज्य मार्ग में देव ढांक के पास एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि, बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक का नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार चल रहा है। हादसा वीरवार रात साढ़े सात बजे के करीब पेश आया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनीष कश्यप पुत्र स्व. ओम प्रकाश निवासी लाहडु खैरा पालमपुर और उसका दोस्त सुरेश कुमार निवासी कनखेत्र बैजनाथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। देव ढांक के पास चालक के नियंत्रण खोने से बाइक पहाड़ी से जा टकराई। दोनों बाइक सवार लगभग पांच सौ फीट नीचे खाई में लुढ़क गए। हादसे में बाइक पर सवार मुनीष की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया। गंभीर जख्मी सुरेश के सिर पर चोटें आई हैं। पधर पुलिस ने घटना का पता चलते ही घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि जख्मी युवक को स्थानीय ग्रामीणों रमेश चंद, श्याम लाल, संतोष राणा, कालटू, राजेंद्र, श्रवण कुमार ने 108 एंबुलेंस को फोन कर जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रशासन की तरफ से मृतक युवक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि मुहैया करवाई गई है। एसपी मंडी अशोक कुमार ने घटना के मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed