{"_id":"cb81a64b353d60051dbbab41cbbd674f","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांडी में सिंचाई टैंक में डूबा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांडी में सिंचाई टैंक में डूबा छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचन क्षेत्र की नांडी पंचायत के नांडी गांव में शनिवार को एक पांचवीं कक्षा के छात्र की सिंचाई टैंक में डूबने से मौत हो गई। नवीन माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे से नांडी गांव में मातम छा गया है तथा पानी में डूबे छात्र के परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
मृतक बालक की पहचान 11 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र टेक चंद निवासी नांडी के रूप में की गई है। नांडी पंचायत की प्रधान नागण देवी ने बताया कि नवीन कुमार शनिवार को नांडी स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद उसने खाना खाया और अपने सिंचाई टैंक के ऊपर चढ़कर टहलने लगा। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह ठंड से जमे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
टैंक के पानी में तैर रही चप्पल पर जब स्थानीय महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इस दौरान गांव के हेमराज गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे नवीन कुमार को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से नांडी गांव के टेक सिंह का परिवार सदमे से टूट गया है। टेक सिंह का नवीन अकेला बेटा था तथा एक बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल गोहर में तैनात डॉ. ललित गौतम ने बालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि समय रहते बालक को अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसे बचाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि नांडी गांव के विश्वनाथ पप्पी ने कुछ दिन पहले टेक सिंह को कहा था कि वह इस टैंक में रेलिंग लगाए। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। इधर, एसएचओ गोहर लाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दस हजार प्रदान किए।