{"_id":"adbebf7855899c8e6948ae7663076781","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ह पुलिस ने चरस समेत धरे युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ह पुलिस ने चरस समेत धरे युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
Updated Thu, 21 Jan 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बल्ह के तहत बल्ह पुलिस ने नागचला में नाके के दौरान तीन युवकों से 810 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बल्ह थाना के एसएचओ संजीव सूद ने कहा कि बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बल्ह पुलिस ने नागचला के पास वाहनों की तलाशी के लिए नाका लगाया था।
विज्ञापन
मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक बस में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान बस में बैठे मोहम्मद सुहेल से 507 ग्राम चरस, मयूर दत्ता व प्रयाग कोली के पास से अढ़ाई सौ ग्राम चरस बरामद की। संजीव सूद ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों युवक 20 से 28 वर्ष के हैं। तीनों से पुलिस ने 810 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन