{"_id":"a9d1c789f8e5b7d0d704760ee6d3867f","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटासनी में गैस रिसाव से दुकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटासनी में गैस रिसाव से दुकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर
Updated Thu, 21 Jan 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौहारघाटी के प्रवेश द्वार घटासनी बाजार में वीरवार तड़के आग लगने से एक दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव बताया जा रहा है। घटना में करीब दो लाख रुपये नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
ढाबा चलाने वाले रमेश कुमार ने कहा कि वीरवार सुबह रोजमर्रा की तरह ढाबा में खाना बनाने का काम शुरू किया तो अचानक ही तेज लपटें निकलना शुरू हो गईं। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता आग काफी हद तक भड़क गई। जिससे बाजार में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने गैस सिलेंडर को उठा कर सुरक्षित स्थान पर फेंक दिया। जिससे स्थिति पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इसके बाद उपमंडल मुख्यालय जोगिंद्रनगर से दमकल विभाग का वाहन और कर्मी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। जिससे ढाबे के साथ लगती दुकानों को आग से बचा लिया गया।
विज्ञापन
आगजनी की इस घटना में रमेश कुमार की दुकान जल कर पूरी तरह राख हो गई। पंचायत प्रधान रघुनाथ ने कहा कि आगजनी की घटना में दुकानदार को खास नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी क्षेत्र के पटवारी को दे दी गई है।