{"_id":"a76eb00980dd067c7948f59c972141ab","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई के ओवरडोज से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई के ओवरडोज से ठेकेदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर
Updated Thu, 21 Jan 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पधर के तहत ग्राम पंचायत कुन्नू के एक सरकारी ठेकेदार ने गलती से अधिक दवाइयों का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे परिजन उपचार के लिए पधर अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर पधर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुन्नू के साहल गांव निवासी सरकारी ठेकेदार बलदेव ठाकुर की गलती से दवाइयों के ओवरडोज से मौत हो गई। बलदेव ठाकुर गत कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बलदेव का उपचार चल रहा था। वीरवार सुबह बलदेव सिंह की पत्नी ड्यूटी पर और दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए थे। बलदेव सिंह घर पर अकेला था। बलदेव सिंह ने गलती से अधिक दवाई का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
बलदेव की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पाया। बलदेव ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पधर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे थाना पधर एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।