{"_id":"9e1a941c78ee1b1dfb07e846586dcbea","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में चरस सहित कार सवार दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में चरस सहित कार सवार दो धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग यहां पुंघ में पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से 1 किलो 250 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने मुख्य आरक्षी टेक चंद के नेतृत्व में यहां पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें से एक किलो 250 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने कार में सवार कुल्लू के जाना गांव निवासी तोसम कुमार व रोहतक के तिलक नगर निवासी राहुल को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई आरंभ कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन