{"_id":"c9c4a2744b33deb4e282451a4516feda","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने भाई पर किया तेजधार हथियार से वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने भाई पर किया तेजधार हथियार से वार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के जड़ोल कस्बे में दो सगे भाईयों की आपसी लड़ाई में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीठ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिस कारण बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे रविवार रात को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात रूपलाल शराब के नशे में धुत्त था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी रात को वह अपने बेटे को किसी बात को लेकर पीटने लगा। यह देख बड़े भाई रोशन लाल जब बीच बचाव करने पहुंचा तो रुपलाल उससे भी उलझ पड़ा। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि तैश में आकर छोटे भाई रूप लाल ने बड़े भाई रोशन लाल की पीठ पर किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
इस घठना में रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घरवालों को इसका पता चला तो वह रोशन लाल को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल लाए। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे रात को ही आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। सलापड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोशन लाल के ब्यान के आधार पर पुलिस ने रूप लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन