{"_id":"54c9f9f27a04a02bdc69561e3de38de5","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और कार में भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और कार में भिड़ंत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राज्य मार्ग बैजनाथ जोगिंद्रनगर पर भट्ठा में सोमवार प्रात: लगभग पौने दस बजे ऑटो तथा आल्टो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चौंतड़ा से जोगिंद्रनगर की ओर जा रहे मालवाहक आटो तथा जोंगिंद्र नगर से बैजनाथ की ओर जा रही आल्टो कार की आमने सामने भिड़ंत होने से आटो चालक तथा कार चालक घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौका पर पहुंची।
विज्ञापन
यातायात पुलिस कर्मी राजकुमार ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के बाद को छुट्टी दे दी गई और दोनों पक्षों में आपसी सहमति व समझौता होने से पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन