{"_id":"3b384bb3cbc972f9be9da9e73d1a3693","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल करसोग के भनेर के पास रविवार शाम को एक व्यक्ति की ढांक से गिर गया। जिसे उपचार के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चेत राम पुत्र थोलू राम (उम्र 65) निवासी गांव व डाकघर भनेरा तहसील करसोग जिला मंडी रविवार शाम के वक्त घर से कुछ दूरी पर गया था। इस बीच ढांक से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। व्यक्ति के परिजनों को चेतराम के गिरने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
परिजन उसे निजी वाहन से करसोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सपुर्द कर दिया। इसके बारे में एएसआई भोम प्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन